JPSC Civil Services Exam 2026: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | February 13, 2026 | 08:12 PM IST | 2 mins read
जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के दो प्रश्नपत्र (बहुविकल्पीय प्रश्न) होंगे और अधिकतम 400 अंक होंगे। यह परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में है। प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की तरफ से संयुक्त सिविल सेवा भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार डिप्टी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य संबद्ध सेवाओं जैसे पदों के लिए कल यानी 14 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Jpsc ccse 2026: आवेदन शुल्क
जेपीएससी सीसीएसई के लिए परीक्षा शुल्क अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1), पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-II) के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति, आदिम जनजाति सहित / अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है।
परीक्षा शुल्क क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग/वॉलेट/भारत क्यूआर/यूपीआई के माध्यम से पेमेंट गेटवे द्वारा लिया जाएगा। जिससे संबंधित सूचना आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। बिना परीक्षा शुल्क भुगतान किए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे और वे रद्द किए जाएंगे।
Jpsc ccse 2026: शैक्षणिक योग्यता
जेपीएससी सीसीएसई भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विश्वविद्यालय की डिग्री होनी चाहिए या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
Jpsc ccse recruitment 2026रिक्तियों की संख्या
जेपीएससी ने डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी), डिस्ट्रिक्ट कमांडर, असिस्टेंट डायरेक्टर और अन्य पदों पर 103 रिक्तियां जारी की हैं।
JPSC CCSE 2026: परीक्षा के चरण
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होगा, जो उम्मीदवार इसे पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
JPSC CCSE 2026 Exam: परीक्षा तिथि
जेपीएससी सीसीएसई 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी, जबकि मेंस परीक्षा 2 और 4 मई को आयोजित की जानी है, जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास करेंगे, वे ही मेंस के लिए पात्र होंगे।
न्यूनतम क्वालीफाइंग परसेंटेज
|
श्रेणी
|
न्यूनतम क्वालीफाइंग परसेंटेज
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और महिलाएं
|
32 प्रतिशत
|
|
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-I)
|
34
प्रतिशत
|
|
पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-II)
|
36.5
प्रतिशत
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
40
प्रतिशत
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल