Trusted Source Image

HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू; पात्रता जानें

Abhay Pratap Singh | February 13, 2026 | 12:13 PM IST | 2 mins read

नोटिस में कहा गया कि ORAS जमा करने की आखिरी तिथि से तीन वर्किंग डे के बाद 7 दिनों के लिए करेक्शन विंडो का लिंक खोला जाएगा।

एचपी सहायक स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन 12 फरवरी से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचपी सहायक स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन 12 फरवरी से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य केवल महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 5 मार्च तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक 140 पद सामान्य कैटेगरी के शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के 50, जनरल (WFF) के 5, एससी (UR) के 77, एससी (IRDP) के 15, एससी (WFF) के 3, एसटी (UR) के 15, एसटी (IRDP)-05, ओबीसी (UR) के 63, ओबीसी (IRDP) के 15 और ओबीसी (WFF) के 2 पद शामिल हैं।

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

क्वालिफिकेशन -

  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थानों से 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग/ 50% मार्क्स के साथ GNM (A ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) हो।

आवेदक होना चाहिए -

  • सिर्फ महिला उम्मीदवार
  • हिमाचली बोनाफाइड
  • HPNRC, शिमला-06 में रजिस्टर्ड

Also readUPSC IES, ISS 2026: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें

आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 800 रुपये देना होगा, जबकि आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।

नोटिस में कहा गया कि ORAS जमा करने की आखिरी तिथि से तीन वर्किंग डे के बाद 7 दिनों के लिए करेक्शन विंडो का लिंक खोला जाएगा। चयन प्रक्रिया में सीबीटी, लिखित परीक्षा के माध्यम से स्क्रीनिंग और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। चयनित कैंडिडेट को 25,000 रुपए प्रतिमाह (5 साल की अवधि तक) वेतन दिया जाएगा।

HP Assistant Staff Nurse Vacancy Notification 2026: आवेदन कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करें और यूजरनेम व पासवर्ड बनाने के लिए “साइन अप” पर क्लिक करें।
  • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • अब, hprca.hp.gov.in पर जाएं व “अप्लाई ऑनलाइन ” पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications