JoSAA Counselling 2024: जोसा काउंसलिंग राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम josaa.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | July 10, 2024 | 09:47 PM IST | 2 mins read
आवेदकों को जोसा राउंड 4 सीट आवंटन सूची 2024 को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने आज यानी 10 जुलाई को जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।जिन उम्मीदवारों ने जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे जोसा राउंड 4 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के लिए जोसा काउंसलिंग 2024 पांच राउंड में आयोजित की जाएगी। आवेदकों को जोसा राउंड 4 सीट आवंटन सूची 2024 को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
इस राउंड में सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को 15 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्ट, शुल्क जमा करना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी 16 जुलाई 2024 तक किसी भी प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं।
JoSAA Counselling 2024: राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम देखें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जोसा राउंड 4 सीट अलॉटमेंट 2024 परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- 'JoSAA Round 4 Seat Allotment Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- जोसा राउंड 4 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।
जोसा काउंसलिंग के 5वें राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 17 से 22 जुलाई तक शाम 5 बजे तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा, आवश्यक काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
जोसा काउंसलिंग 2024 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 26 आईआईआईटी और 33 अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (अन्य-जीएफटीआई) में प्रवेश के लिए जोसा 2024 राउंड 4 सीट आवंटन सूची की घोषणा की गई है।
अगली खबर
]WBJEE 2024 Counselling: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, जानें शुल्क, प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और विकल्प भर सकते हैं। बता दें कि काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा