JoSAA Counselling 2024: जोसा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा घोषित; ऐसे कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | June 19, 2024 | 07:23 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को जोसा राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) द्वारा कल यानी 20 जून को जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के माध्यम से जोसा राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
उम्मीदवारों को जोसा राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। शुल्क भुगतान सहित ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 20 से 25 जून, 2024 तक निर्धारित है।
उम्मीदवारों को उनकी जेईई मेन और एडवांस्ड मेरिट, वरीयता, श्रेणी और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 35,000 रुपये की सीट स्वीकृति फीस का भुगतान करना होगा।
फीस का भुगतान करने के बाद, उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग सेंटर (आरसी) पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। उम्मीदवारों को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर, दो पासपोर्ट साइज फोटो, उम्मीदवार द्वारा अंडरटेकिंग, सीट स्वीकृति शुल्क भुगतान का प्रमाण, वैध फोटो पहचान पत्र, जेईई एडवांस्ड 2024 एडमिट कार्ड, जन्म तिथि का प्रमाण, कक्षा 12 की मार्कशीट, मेडिकल सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
JoSAA Counselling 2024: चेक करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जोसा राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जोसा राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन आईडी दर्ज करें।
- राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
अगली खबर
]ATMA Admit Card 2024: एटीएमए जून सत्र परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड atmaaims.com पर जारी, डाउनलोड करें
एटीएमए दोनों सत्र की परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग हाल टिकट डाउनलोड करने होंगे। एटीएमए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल