Trusted Source Image

CG TET Answer Key 2026: सीजी टीईटी आंसर की vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, 18 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्तियां

Abhay Pratap Singh | February 15, 2026 | 11:55 AM IST | 1 min read

राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता निर्धारित करने के लिए छत्तीसगढ़ टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 1 फरवरी को किया गया।

सीजी टीईटी आंसर की 2026 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए शुल्क का भी भुगतान करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी टीईटी आंसर की 2026 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए शुल्क का भी भुगतान करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर छत्तीसगढ़ टीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजी टीईटी मॉडल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसपर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 18 फरवरी तक का मौका दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आंसर की और अंकन योजना की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पात्रता परीक्षा के मॉडल उत्तर पर अभ्यर्थी सप्रमाण दावा-आपत्ति 18/02/2026, दोपहर 3:00 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। सीजी टीईटी मॉडल आंसर की 13 फरवरी, 2026 को जारी की गई।

Also readCGPSC SSE Exam Date 2026: सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा प्रीलिम्स की डेट घोषित, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें

छत्तीसगढ़ टीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। प्राप्त आपत्ति की समीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी।

राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता निर्धारित करने के लिए छत्तीसगढ़ टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 1 फरवरी को किया गया। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर विजिट करें।

CG TET Answer Key 2026 PDF Link: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी टीईटी आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
  • फिर, कक्षा और प्रश्नपत्र से संबंधित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और जरूरत होने पर चुनौती दर्ज करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications