JoSAA Counseling 2024: जोसा काउंसलिंग आवेदन, विकल्प भरने की अंतिम तिथि कल, सीट आवंटन 20 जून
Santosh Kumar | June 17, 2024 | 02:51 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की स्नातक सीटों और एनआईटी + प्रणाली के तहत सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे आज आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि कल यानी 18 जून है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के माध्यम से पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। जोसा आज (17 जून) काउंसलिंग के पहले दौर के लिए दूसरा मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा।
जिन उम्मीदवारों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की स्नातक सीटों और एनआईटी + प्रणाली के तहत सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे आज आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
जेईई मेन 2024 और जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2024 के लिए पात्र होंगे। इस वर्ष प्राधिकरण जोसा 2024 सीट आवंटन प्रक्रिया को 5 राउंड में आयोजित करेगा।
JoSAA Counseling 2024: सीट आवंटन परिणाम 20 जून
जोसा के तहत दूसरा मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट 16 जून (रविवार) तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर होगा। दूसरे मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा के बाद चॉइस लॉकिंग शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, पहली मॉक अलॉटमेंट लिस्ट 15 जून को शेयर की गई थी।
पहले दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम 20 जून को जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को 20 से 24 जून तक ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा, भुगतान करना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवार जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पाठ्यक्रम विकल्प और संस्थान वरीयता ऑनलाइन भर सकते हैं।
Also read JoSAA Counselling 2024: जोसा काउंसलिंग की पहली मॉक सीट आवंटन लिस्ट जारी, josaa.nic.in से करें चेक
JoSAA Round 2 Mock Allotment Result: ऐसे चेक करें मॉक परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके JoSAA काउंसलिंग राउंड 2 मॉक आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं –
- आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- दूसरा मॉक आवंटन परिणाम वाला लिंक खोलें।
- यदि आवश्यक हो तो अपना लॉगिन विवरण प्रदान करें।
- इसे सबमिट करें और अगले पेज पर परिणाम देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा