CSIR UGC NET December 2026 City Slip: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | November 28, 2026 | 10:52 AM IST | 2 mins read
एनटीए ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए 'एडवांस एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। दिसंबर सत्र के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर, अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके, अपना आवंटित परीक्षा शहर देख सकते हैं।
एनटीए के अनुसार, 96.75 प्रतिशत उम्मीदवारों को उनकी चार प्राथमिकताओं में से कोई एक परीक्षा शहर आवंटित किया गया है, जबकि 91.90 प्रतिशत उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद वाला शहर मिला है। यह 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद करेगी। इसमें आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी तो है, लेकिन अंतिम परीक्षा केंद्र का पता नहीं दिया गया है।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है । परीक्षा का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा ।
CSIR UGC NET 2026 City Slip: डाउनलोड प्रक्रिया
-
सबसे पहले आधिकारिक सीएसआईआर नेट परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
-
'जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन' लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सिक्योरिटी पिन भरें।
-
इसके बाद 'सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
अब जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच करें और डॉक्यूमेंट डाउनलोड करें।
- अंत में इसकी एक कॉपी सेव कर लें।
CSIR UGC NET December 2026: परीक्षा कार्यक्रम
|
परीक्षा तिथि
|
विषय का नाम
|
समय
|
शिफ्ट
|
|
19 दिसंबर 2026
|
जीवन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी
|
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
|
शिफ्ट 2
|
|
22 दिसंबर 2026
|
रासायनिक विज्ञान
|
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
शिफ्ट 1
|
|
22 दिसंबर 2026
|
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रह विज्ञान
|
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
शिफ्ट 1
|
|
27 दिसंबर 2026
|
गणितीय विज्ञान
|
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
|
शिफ्ट 2
|
|
27 दिसंबर 2026
|
भौतिक विज्ञान
|
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
|
शिफ्ट 2
|
Also read IBPS PO Mains Score Card 2026: आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड www.ibps.in पर जारी, डाउनलोड चरण जांचें
CSIR UGC NET क्या है?
यह परीक्षा भारतीय नागरिकों की पात्रता का आंकलन करने के लिए आयोजित की जाती है, ताकि उन्हें 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' (JRF) दी जा सके, 'सहायक प्रोफेसर' (Assistant Professor) के पद पर नियुक्त किया जा सके, और भारतीय विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में PhD कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जा सके। यह परीक्षा 'कंप्यूटर-आधारित टेस्ट' (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र