JNVST Admission 2026: जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट आवेदन का कल अंतिम दिन, जानें पात्रता
Santosh Kumar | October 20, 2025 | 10:29 AM IST | 2 mins read
जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।
नई दिल्ली: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा आयोजित जेएनवीएसटी 2026 परीक्षा के तहत कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री एडमिशन के लिए आवेदन करने का कल आखिरी दिन है। जिन छात्रों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सर्वर लोड के चलते अंतिम घंटों में समस्या हो सकती है, इसलिए आज ही आवेदन करें।
JNVST 2027-28 Admission Link: Class 9 Lateral Entry | Class 11
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: NVS Class 6 Question Paper 2024-25
पात्रता मानदंडों के अनुसार, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए और उनकी जन्मतिथि 1 मई, 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिए।
एनवीएस कक्षा 11 के लिए छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए और उनकी जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं।
JNVST Admission 2026: पात्रता मानदंड
जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2026 का आयोजन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।
जेएनवी चयन परीक्षा 2026 की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में होगा। प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। जेएनवीएसटी प्रवेश परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
NVS Admission 2026: जेएनवीएसटी एप्लीकेशन करेक्शन डेट
छात्रों को पोर्टल पर पंजीकरण और जरूरी विवरण भरना होगा। साथ ही, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि के दो दिन बाद तक फॉर्म में सुधार किया जा सकता है।
जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि पर जारी किए जाएंगे और आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी या उनके अभिभावक लेटरल एंट्री परीक्षा से पहले पोर्टल से इन्हें निःशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]Maharashtra School News: महाराष्ट्र में अगले साल से कक्षा 4 और 7 के छात्रों के लिए होगी छात्रवृत्ति परीक्षा
इस परिवर्तन के दौरान, कक्षा 5 और 8 छात्रवृत्ति परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि नई कक्षा 4 और 7 की परीक्षाएं अप्रैल या मई 2026 में आयोजित की जाएंगी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल