JNVST Admissions 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा पंजीकरण की तिथि 9वीं-11वीं के लिए 21 अक्टूबर तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | October 7, 2025 | 02:49 PM IST | 2 mins read
जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन (ओएमआर शीट) मोड में 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 7 अक्टूबर को जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2026 कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक छात्र एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में जेएनवी एलईएसटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) 2026: पात्रता मानदंड
जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए:
- कक्षा 9वीं के लिए - छात्रों को उस जिले का वास्तविक निवासी होना चाहिए जहां वे आवेदन करना चाहते हैं और उसी जिले में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदक का जन्म 1 मई, 2011 और 31 जुलाई, 2013 के बीच हुआ हो। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए एनवीएस वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक विवरणिका की जांच कर सकते हैं।
- कक्षा 11वीं के लिए - आवेदक को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026 सत्र)/2025 (जनवरी से दिसंबर 2025 सत्र) के दौरान उस जिले के किसी सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय (सीबीएसई या किसी अन्य राज्य शिक्षा बोर्ड/अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध) में कक्षा 10 का छात्र होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 1 जून 2009 और 31 जुलाई 2011 के बीच हुआ हो।
जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 7 फरवरी, 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जेएनवी सिलेक्शन टेस्ट 2025 की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। पेपर का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
JNVST Class 9th, 11th Admissions 2026: आवेदन लिंक
इससे पहले, जेएनवीएसी प्रवेश 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर थी। जेएनवीएसटी 9वीं-11वीं एडमिशन 2026 के लिए आवेदक नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- जेएनवी प्रवेश 2026 कक्षा 9 - cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9
- जेएनवी प्रवेश 2026 कक्षा 11 - cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11
JNVST Class 9, 11 admissions 2026: आवेदन कैसे करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेएनवीएसटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक एनवीएस की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- जेएनवीएसटी कक्षा 9/11 प्रवेश 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी