JNVST Class 6 Admission 2026: जेएनवीएससी कक्षा 6 आवेदन सुधार विंडो 30 अगस्त तक खुली, डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | August 28, 2025 | 10:28 AM IST | 2 mins read
जेएनवीएससी क्लास 6 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में सुधार के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 (JNVST 2026) के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया है। छात्रों के माता-पिता व अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर 30 अगस्त तक आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
जेएनवीएसटी क्लास 6 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में सुधार करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, समिति की ओर से जेएनवीएससी कक्षा 6 आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त को बंद कर दी गई है। जेएनवी चयन परीक्षा के माध्यम से छात्रों को कक्षा 6 में देश भर के 654 जेएनवी में प्रवेश दिया जाता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 13 दिसंबर, 2025 को और दूसरा चरण 11 अप्रैल, 2026 को होगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में कुल तीन सेक्शन मानसिक योग्यता परीक्षा, भाषा परीक्षा और भाषा परीक्षा विषय को शामिल किया गया है। प्रश्नपत्र में 100 अंकों के लिए कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पेपर में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्रों को जन्म तिथि प्रमाण पत्र, कक्षा 5वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
JNVST Class 6 application form: सुधार कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेएनवीएससी क्लास 6 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
- जेएनवीएससी करेक्शन लिंक cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाएं।
- फिर, ‘क्लास 6 रजिस्ट्रेशन करेक्शन विंडो लिंक’ पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करें।
- आवश्यक सुधार करें, सबमिट करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल