JNU News: कुलपति का नाम बदलकर कुलगुरु रखने पर जेएनयूएसयू अध्यक्ष ने कसा तंज, कहा- नाम नहीं व्यवस्था बदलें
Santosh Kumar | June 4, 2025 | 12:34 PM IST | 1 min read
जेएनयूएसयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय को शौचालय और छात्रावासों को लिंग-तटस्थ बनाने पर भी विचार करना चाहिए।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने सभी डिग्री प्रमाणपत्रों और अकादमिक अभिलेखों में 'कुलपति' शब्द की जगह 'कुलगुरु' शब्द इस्तेमाल करने का फैसला किया है। जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष ने इस कदम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिर्फ नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन प्रतीकात्मक बदलाव करके वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रहा है।
यह फैसला अप्रैल में हुई जेएनयू की कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया था। बैठक के रिकॉर्ड में बताया गया कि डिग्री और दूसरे शैक्षणिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए 'कुलपति' की जगह अब 'कुलगुरु' शब्द इस्तेमाल किया जाएगा।
इन राज्यों में पहले हो चुका है ये बदलाव
निर्देश को परीक्षा नियंत्रक द्वारा कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है। जेएनयू के एक अधिकारी ने बताया कि 'कुलगुरु' शब्द हमारी संस्कृति से जुड़ा है और यह जेंडर न्यूट्रल है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी पहले ऐसा बदलाव किया जा चुका है।
राजस्थान ने फरवरी 2025 में कुलपति और उपकुलपति के स्थान पर कुलगुरु और प्रतिकुलगुरु को अपनाने के लिए एक संशोधन पारित किया, जिसे मार्च में अनुमोदित किया गया। मध्य प्रदेश ने जुलाई 2024 में इसका अनुसरण किया।
JNU News: जेएनयूएसयू अध्यक्ष ने क्या कहा?
जेएनयूएसयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय को शौचालय और छात्रावासों को लिंग-तटस्थ बनाने पर भी विचार करना चाहिए। साथ ही पीएचडी दाखिलों के लिए जेएनयूईई को बहाल किया जाना चाहिए।
साथ ही वंचितता अंक वापस लाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रतीकात्मक इशारों से आगे बढ़कर ठोस लैंगिक न्याय की दिशा में काम करना चाहिए। परिसर में बुनियादी ढांचे की स्थिति खराब है और संस्थान को इस पर ध्यान देना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें