JNUSU Election 2025: जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी, 4 नवंबर को होगा मतदान

Santosh Kumar | October 27, 2025 | 02:16 PM IST | 1 min read

मंगलवार सुबह 10 बजे वैध नामांकनों की सूची जारी की जाएगी। उसके बाद उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

जेएनयूएसयू चुनाव प्रक्रिया 24 अक्टूबर को अस्थायी मतदाता सूची के प्रकाशन और संशोधन के साथ शुरू हुई। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
जेएनयूएसयू चुनाव प्रक्रिया 24 अक्टूबर को अस्थायी मतदाता सूची के प्रकाशन और संशोधन के साथ शुरू हुई। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के 2025-26 चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई, जो चार नवंबर को होने वाले मतदान के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है।

चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे वैध नामांकनों की सूची जारी की जाएगी।

उसके बाद उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम 7 बजे जारी की जाएगी, जिसके बाद रात 8 बजे प्रेस वार्ता और प्रचार स्थलों का आवंटन किया जाएगा।

Also readJNU Students Union Elections 2025-26: जेएनयू छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित, 4 नवंबर को वोटिंग

चुनाव प्रक्रिया 24 अक्टूबर को अस्थायी मतदाता सूची के प्रकाशन और संशोधन के साथ शुरू हुई। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ आने वाले दिनों में पूरे विश्वविद्यालय परिसर में चुनाव प्रचार तेज़ होने की उम्मीद है।

मतदान 4 नवंबर को होगा और नतीजे 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जेएनयू छात्र संघ के 2024-25 चुनावों में वाम समर्थित समूहों ने 4 केंद्रीय पैनल पदों में से 3 पर जीत हासिल की थी जबकि एबीवीपी ने संयुक्त सचिव की सीट हासिल की थी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications