JNU Ph.D Admissions 2025: जेएनयू पीएचडी एडमिशन पंजीकरण jnuee.jnu.ac.in पर शुरू, जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
Saurabh Pandey | November 28, 2024 | 10:58 AM IST | 1 min read
जेएनयू के पीएचडी कार्यक्रमों में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध पीएचडी कार्यक्रमों के लिए ई-प्रॉस्पेक्टस को जरूर देख लें।
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नेट, (यूजीसी-सीएसआईआर), जेआरएफ, गेट के माध्यम से पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर है।
जेएनयू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 3 से 4 दिसंबर के बीच अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरण को बदलने की अनुमति दी जाएगी। यह प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।
JNU PhD admission 2025: शैक्षणिक योग्यता
जेएनयू पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास नेट/जेआरएफ/गेट स्कोर के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। जिन अभ्यर्थियों के पास केवल शैक्षणिक योग्यता है, लेकिन संबंधित विषयों में नेट/जेआरएफ/गेट उत्तीर्ण नहीं हैं वे प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे।
JNU PhD admission 2025: आवेदन शुल्क
जेएनयू में पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि पीएच.डी. इंजीनियरिंग स्कूल में आवेदन के लिए शुल्क 20,545 रुपये होगा।
JNU PhD admission 2025: वाइवा टेस्ट
उम्मीदवारों को वाइवा टेस्ट के लिए इनविटेशन 12 दिसंबर, 2024 तक भेजा जाएगा और वाइवा टेस्ट 16 से 12 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।जबकि पहली मेरिट सूची 30 दिसंबर, 2024 तक प्रकाशित की जाएगी।
Also read CLAT 2025 Exam: एनएलयू के अलावा भारत के शीर्ष 10 लॉ कॉलेज; एलिजिबिलिटी, फीस और पैकेज जानें
JNU PhD admission 2025: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर एप्लिकेशन लिंक पर जाएं।
- इसके बाद सभी आवश्यक विवरण भरें।
- अब आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा