Abhay Pratap Singh | April 1, 2025 | 11:16 AM IST | 1 min read
UP Board 12th Result 2025: UPMSP की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे अप्रैल महीने के अंत तक घोषित किए जाएंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम 2025 जल्द ही घोषित किया जा सकता है। यूपीएमएसपी की घोषणा के बार्ड यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड 10th रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी। यूपी बोर्ड हाई स्कूल ऑनलाइन मार्कशीट 2025 में छात्र अपने नाम, कक्षा, वर्ष, स्कूल का नाम, प्राप्त अंक, कुल अंक और ग्रेड सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
यूपीएमएसपी ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की थी। वहीं, यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 9 मार्च तक कराई गई थी। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच की जा सकती है।
Also readयूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा से छूटे छात्रों के लिए 7-8 अप्रैल को दोबारा एग्जाम, नोटिस जारी
यूपी बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में लगभग 44.37 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 27.32 लाख छात्र कक्षा 10वीं के और 27.05 लाख कक्षा 12वीं के थे। बता दें कि, पिछले साल 2024 में यूपी बोर्ड के नतीजे 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, “उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू है। यूपी बोर्ड कक्षा 10 और यूपी बोर्ड कक्षा 12 दोनों के परिणाम अप्रैल महीने के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है।”
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे: