JNU PG Admission Schedule Revised: जेएनयू पीजी एडमिशन शेड्यूल में बदलाव, 25 जून को जारी होगी पहली लिस्ट

Saurabh Pandey | June 18, 2026 | 02:58 PM IST | 2 mins read

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी एडमिशन का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत पहली मेरिट सूची 25 जून 2026 को आएगी।

पहली सूची के बाद खाली बची सीटों और सुपरन्यूमरेरी सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 3 जुलाई 2026 को प्रकाशित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने पोस्टग्रेजुएट (PG) और एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) कार्यक्रमों में एडमिशन के शेड्यूल में बदलाव किया है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2026) की परीक्षा दी है और सफल हुए हैं, वे जेएनयू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल jnu.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां 16 से 17 जून तक ठीक कर सकते हैं।

जेएनयू में इस वर्ष एडमिशन पूरी तरह से CUET PG स्कोर और जेएनयू द्वारा तय किए गए नियमों (जैसे डेप्रिवेशन पॉइंट्स) के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।

JNU PG Admission Schedule Revised: 25 जून को आएगी पहली मेरिट लिस्ट

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जेएनयू पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची 25 जून 2026 को जारी करेगा। इस सूची में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा, उन्हें 25 जून से 27 जून 2026 के बीच प्री-एनरोलमेंट पंजीकरण करना होगा और सीट ब्लॉक करने के लिए अपनी फीस का भुगतान करना होगा।

दूसरी मेरिट लिस्ट और फिजिकल वेरिफिकेशन

पहली सूची के बाद खाली बची सीटों और सुपरन्यूमरेरी सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 3 जुलाई 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार 3 से 5 जुलाई तक फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकेंगे। वहीं, चुने गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों का फिजिकल सत्यापन 9, 10, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

खाली सीटों पर एडमिशन के लिए अंतिम मौका

जेएनयू ने खाली सीटों पर प्रवेश के लिए भी समय-सीमा तय कर दी है। खाली सीटों के खिलाफ एडमिशन की इच्छा व्यक्त करने (Willingness) का अंतिम मौका 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 के बीच मिलेगा। इसके बाद, प्रवेश के लिए आखिरी और फाइनल मेरिट लिस्ट 31 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी, जिसके चयनित उम्मीदवारों का फिजिकल वेरिफिकेशन 6 और 7 अगस्त 2026 को होगा।

10 अगस्त एडमिशन की आखिरी तारीख

यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, जेएनयू पीजी एडमिशन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम समय-सीमा 10 अगस्त 2026 तय की गई है। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार का दाखिला स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Also read DU PG Admission 2026 First Merit List: डीयू पीजी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट pgadmission.uod.ac.in पर जारी

JNU PG Admission Schedule Revised: संशोधित शेड्यूल

संशोधित शेड्यूल
निर्धारित तिथि
वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरण में सुधार 16 जून से 17 जून, 2026
प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची का प्रकाशन 25 जून, 2026
पहली सूची के लिए प्री-एनरोलमेंट पंजीकरण, शुल्क भुगतान और सीट बुकिंग 25 जून से 27 जून, 2026
प्रवेश और सुपरन्यूमरेरी सीट के लिए दूसरी मेरिट सूची का प्रकाशन 3 जुलाई, 2026
दूसरी सूची और सुपरन्यूमरेरी सीट के लिए प्री-एनरोलमेंट पंजीकरण, शुल्क भुगतान और सीट बुकिंग 3 जुलाई से 5 जुलाई, 2026
चयनित उम्मीदवारों के प्रवेश/पंजीकरण का भौतिक सत्यापन 9, 10, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई, 2026
रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छा व्यक्त करने (Willingness) का अंतिम अवसर 23 जुलाई से 25 जुलाई, 2026
प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन 31 जुलाई, 2026
अंतिम सूची के लिए प्री-एनरोलमेंट पंजीकरण, शुल्क भुगतान और सीट बुकिंग 31 जुलाई से 2 अगस्त, 2026
अंतिम सूची के चयनित उम्मीदवारों के प्रवेश/पंजीकरण का भौतिक सत्यापन 6 अगस्त और 7 अगस्त, 2026
प्रवेश और पंजीकरण की अंतिम समय-सीमा 10 अगस्त, 2026


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]