Saurabh Pandey | June 16, 2026 | 03:15 PM IST | 2 mins read
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने वर्ष 2026 के लिए पीजी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट (11,548 सीटें) जारी कर दी है, जिसके तहत छात्रों को 17 जून तक सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट 22 जून 2026 को जारी की जाएगी।

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। देश भर के जिन उम्मीदवारों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के माध्यम से आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक एडमिशन पोर्टल pgadmission.uod.ac.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके सीट आवंटन की स्थिति देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने पहले राउंड के एडमिशन के लिए विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में कुल 11,548 सीटें आवंटित की हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई पहली सीट आवंटन सूची में कुल 74 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम शामिल हैं। यह आवंटन अलग-अलग श्रेणियों जैसे- अनारक्षित (UR), एससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL), ईडब्ल्यूएस (EWS), पीडब्लूबीडी (PwBD), कश्मीरी माइग्रेंट (KM), सिंगल गर्ल चाइल्ड (SGC) और अनाथ (Orphan) कैटेगरी के तहत किया गया है।
यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने आवंटन विवरण की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और बिना किसी देरी के आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवारों का एडमिशन पूरी तरह से उनकी पात्रता और यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित प्रोग्राम-विशिष्ट कट-ऑफ अंकों को पूरा करने पर निर्भर करेगा।
Also read HTET Exam Dates 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, 4 और 5 जुलाई को एग्जाम