JNU PG Admission 2025: जेएनयू पीजी एडमिशन पंजीकरण jnuee.jnu.ac.in पर शुरू, कंपलीट शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | May 24, 2025 | 04:24 PM IST | 2 mins read
जेएनयू पीजी प्रवेश के लिए सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन विवरण में 17 से 18 जून, 2025 तक सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने पीजी और एडीओपी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेएनयू में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2025, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) और एमटेक (सीसीएमटी) के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
जेएनयू पीजी और एडीओपी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 23 मई 2025 से 16 जून 2025 (रात 11:50 बजे तक) चलेगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक क्रमशः अपने एनटीए आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ यूजर आईडी और पासवर्ड के रूप में आधिकारिक वेबसाइट https://jnuee.jnu.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं।
जेएनयू पीजी प्रवेश के लिए सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन विवरण में 17 से 18 जून, 2025 तक सुधार कर सकते हैं।
JNU PG 2025: पात्रता मानदंड
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय CUET PG 2025 के माध्यम से एमए, एमएससी, एमसीए, एमपीएच, एमटेक (स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में MTech को छोड़कर), पीजी डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश देगा।
GAT-B स्कोर का उपयोग करके जैव प्रौद्योगिकी में एमएससी और कम्प्यूटेशनल जीव विज्ञान में एमएससी की सीटें भरी जाएंगी।
सीसीएमटी काउंसलिंग - जेएनयू द्वारा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में MTech में प्रवेश MTech के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से होगा। CCMT एक सामान्य काउंसलिंग है।
JNU PG Admission 2025: कंपलीट शेड्यूल
|
क्रम संख्या
|
जेएनयू पीजी एडमिशन शेड्यूल
|
तारीख
|
|---|---|---|
|
1
|
पहली मेरिट सूची का प्रकाशन
|
27 जून, 2025
|
|
2
|
प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, सीट ब्लॉक करना और शुल्क भुगतान
|
27 जून से 29 जून, 2025 तक
|
|
3
|
दूसरी मेरिट सूची का प्रकाशन (संभावित)
|
5 जुलाई, 2025
|
|
4
|
प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, सीट ब्लॉक करना और शुल्क भुगतान
|
5 जुलाई से 7 जुलाई, 2025 तक
|
|
5
|
तीसरी मेरिट सूची और अतिरिक्त सीटों का प्रकाशन (संभावित)
|
14 जुलाई, 2025
|
|
6
|
प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, सीट ब्लॉक करना और शुल्क भुगतान
|
14 जुलाई से 16 जुलाई, 2025 तक
|
|
7
|
चयनित अभ्यर्थियों का भौतिक सत्यापन/पंजीकरण
|
21, 22, 23, 24, 25, 28, 29 जुलाई, 2025
|
|
8
|
रिक्त सीटों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम आवेदन (संभावित)
|
8 अगस्त, 2025 तक
|
|
9
|
प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान
|
8 अगस्त से 10 अगस्त, 2025 तक
|
|
10
|
अंतिम सूची के अभ्यर्थियों का भौतिक सत्यापन/पंजीकरण
|
13 और 14 अगस्त, 2025
|
|
11
|
पीजी प्रवेश/पंजीकरण की अंतिम तिथि
|
14 अगस्त, 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम