JMI Admission 2026-27: जामिया में डिस्टेंस लर्निंग कोर्स के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 सितंबर तक बढ़ाई गई
Santosh Kumar | August 11, 2026 | 04:50 PM IST | 1 min read
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के तहत सभी डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन की डेडलाइन बढ़ा दी है। योग्य स्टूडेंट्स अब 8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इससे पहले, जामिया में एप्लीकेशन जमा करने की समय-सीमा 10 अगस्त तय की गई थी।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। जो स्टूडेंट्स समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे, उन्हें इस एक्सटेंशन की मदद से आवेदन पत्र भर सकते हैं।
JMI Admission 2026-27: बीएड व एमबीए एंट्रेंस एग्जाम डेट बदली
सीडीओई के जरिए ओडीएल और ऑनलाइन लर्निंग मोड में कई यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं। जामिया ने मौजूदा 49 कोर्स के अलावा 11 नए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू करने की भी घोषणा की है।
इसके अलावा, जेएमआई ने बीएड और एमबीए (ओडीएल) कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम डेट भी बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 19 सितंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस में होगी। पहले यह परीक्षा 22 अगस्त को होनी थी।
JMI Admission 2026-27: जेएमआई प्रवेश संबंधी डिटेल्स
एडमिशन कन्फर्मेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल चुने गए कैंडिडेट्स को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। डॉक्यूमेंट्स के फिजिकल वेरिफिकेशन और फीस जमा करने का प्रोसेस 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा।
एडमिशन से जुड़ी सभी फॉर्मैलिटीज पूरी करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर तय की गई है। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे सही जानकारी पाने और समय पर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
अगली खबर
]Bihar DElED Admission 2026-28: बिहार डीएलएड एडमिशन प्रक्रिया शुरू, पहली मेरिट लिस्ट 20 अगस्त को, शेड्यूल जारी
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 में सफल कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (सीएएफ) भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स 10 से 16 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज चुन सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई