JMI Admission 2025: जामिया में एडमिशन रजिस्ट्रेशन की डेट 13 अप्रैल तक बढ़ी; आवेदन में सुधार की तिथि भी संशोधित
Santosh Kumar | April 11, 2025 | 05:54 PM IST | 1 min read
जेएमआई 2025 प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, जेएमआई 2025 एडमिट कार्ड 17 अप्रैल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार जेएमआई के आधिकारिक पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाकर जामिया मिलिया में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। बढ़ी हुई आवेदन तिथि के बारे में जेएमआई की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा प्रस्तावित सभी यूजी/पीजी/पीजी डिप्लोमा/एडवांस डिप्लोमा/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
यह निर्णय बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा अधिक समय की मांग को देखते हुए लिया गया है। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जेएमआई का प्रवेश फॉर्म 14 से 15 अप्रैल, 2025 तक सुधार (संपादन) के लिए खुला रहेगा।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश प्रदान करता है। यूजी स्तर पर बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी, बीएफए (एप्लाइड आर्ट) और बीपीटी जैसे पाठ्यक्रमों की मांग सबसे अधिक है।
पीजी एडमिशन के लिए एमए (समाजशास्त्र), एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) और एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट) प्रोग्राम की मांग है। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च, 2025 को शुरू हुई थी।
जेएमआई 2025 प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, जेएमआई 2025 एडमिट कार्ड 17 अप्रैल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा 26 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी जेएमआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच