JKPSC CCE Prelims Admit Card 2024: जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड jkpsc.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 17, 2025 | 08:33 AM IST | 2 mins read
जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने जेकेपीएससी सीसीई 2024 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर जेकेपीएससी सीसीई प्री एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक हाल टिकट के साथ मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ वोटर आईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक लाना होगा।
जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 23 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
नोटिस के अनुसार, प्रथम सत्र के लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे तक तथा दूसरे सत्र के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे तक है। जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम 2024 से संबंधित अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को जेकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नोटिस में कहा गया कि, यदि अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में सक्षम नहीं हैं, तो वे ऑनलाइन आवेदन पत्र और ऑनलाइन शुल्क भरने के वैध प्रमाण के साथ 19 फरवरी, 2025 तक या उससे पहले आयोग के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं। 19 फरवरी के बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
JKPSC CCE Prelims Admit Card 2024 Released: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेकेपीएससी की वेबसाइट jkpsc.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, JKPSC CCE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Bihar Board Matric Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, दो स्तर पर होगी तलाशी
परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए बीएसईबी बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। छात्रों को हाल टिकट के बिना परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल