JIPMAT 2026 Registration: जिपमैट आवेदन की अंतिम तिथि कल, exams.nta.nic.in पर करें अप्लाई; करेक्शन डेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 12, 2026 | 11:10 AM IST | 1 min read
जीआईपीएमएटी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदकों को 15 मई से 17 मई तक आवेदन पत्र के कुछ विवरणों में सुधार का मौका दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर जिपमैट 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
नवीनतम नोटिस के अनुसार, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि अब 14 मई है, जो पहले 11 मई के लिए निर्धारित थी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदकों को 15 मई से 17 मई तक आवेदन पत्र के कुछ विवरणों में सुधार का मौका दिया जाएगा। जिपमैट रजिस्ट्रेशन 2026 की लास्ट डेट पहले 10 मई निर्धारित थी।
जिपमैट 2026 एंट्रेंस एग्जाम मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 के लिए आईआईएम बोधगया और आईआईएम जम्मू में 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में एडमिशन मिलता है। जिपमैट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 16 अप्रैल से शुरू है।
जिपमैट 2026 एग्जाम फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी-एनसीएल को 2200 रुपये तथा एससी/ एसटी सहित अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये का भुगतान करना होगा। जिपमैट 2026 परीक्षा 7 जून को सीबीटी मोड में अंग्रेजी माध्यम में 150 मिनट के लिए कराई जाएगी। पेपर में एमसीक्यू टाइप प्रश्न होंगे।
पात्रता मानदंड के अनुसार, वर्ष 2024, 2025 में कला/वाणिज्य/विज्ञान स्ट्रीम में 10+2 परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने अथवा वर्ष 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। साथ ही, उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। अधिक जानकारी के लिए जिपमैट 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
JIPMAT Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जिपमैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक exams.nta.nic.in/jipmat/ पर जाएं।
- ‘जिपमैट 2026 रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें व प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी