JIPMAT 2025 Answer Key: जिपमैट आंसर की exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जारी, 2 मई तक चैलैंज का मौका
Saurabh Pandey | April 30, 2025 | 03:08 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 14538 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए देश भर के 65 शहरों और विदेशों में 94 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 26 अप्रैल 2025 को जिपमैट परीक्षा आयोजित की थी।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2025 की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जिपमैट के लिए शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/JIPMAT के माध्यम से JIPMAT 2025 आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार जिपमैट की अंतरिम आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क देकर इसे चुनौती दे सकते हैं। JIPMAT 2025 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 2 मई है।
जिपमैट 2025 आंसर की के खिलाफ चैलेंज प्रोसेसिंग शुल्क की रसीद के बिना नहीं मान्य होगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य मोड के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी भी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में उसी अनुसार लागू किया जाएगा।
जिपमैट की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति / अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई कुंजी अंतिम होगी।
JIPMAT 2025 Answer Key: आंसर की चैलेंज प्रक्रिया
- सबसे पहले JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाएं।
- अब JIPMAT 202 आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अपने आंसर की को चेक करने और आपत्तियां उठाने के लिए JIPMAT उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करें।
- एक नई विंडो में प्रश्न आईडी, अंतरिम उत्तर कुंजी के अनुसार सही विकल्प आईडी और अन्य विकल्पों के लिए कॉलम दिए जाएंगे।
- किसी एक या अधिक विकल्प आईडी के लिए कॉलम पर क्लिक करें और अपनी पसंद के अनुसार सही विकल्प चुनें।
- अपनी आपत्तियों का समर्थन करने के लिए दस्तावेज संलग्न करें 'चैलेंज क्वेश्चन' टैब पर क्लिक करें।
- सभी चुनौतियों की समीक्षा करें और उन्हें सेव करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
Also read NBEMS Final Diploma Exam June 2025: एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा पंजीकरण शुरू, एग्जाम डेट जारी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 14538 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए देश भर के 65 शहरों और विदेशों में 94 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 26 अप्रैल 2025 को जिपमैट परीक्षा आयोजित की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें