JTMACCE: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा के लिए 8 जून से होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शेड्यूल जारी
Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 03:44 PM IST | 2 mins read
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा माध्यमिक आचार्य परीक्षा के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच 8 जून 2026 को दो पालियों में की जाएगी। छूटे हुए अभ्यर्थियों को 12 जून को मौका मिलेगा, जिसके बाद अनुपस्थित रहने वालों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025' के लिए आयोग द्वारा लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह जांच प्रक्रिया 8 जून 2026 को आयोग के नामकोम, रांची स्थित कार्यालय में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
आयोग के अनुसार, प्रमाणपत्रों की जांच दो शिफ्टों में होगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। आयोग ने सख्त निर्देश दिया है कि दोनों पालियों के अभ्यर्थी अपने निर्धारित समय से एक घंटा पहले जांच स्थल (आयोग कार्यालय, कालीनगर, चाय बागान, नामकोम, रांची) पर निश्चित रूप से पहुंच जाएं।
साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में भरी गई जानकारियों के समर्थन में निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति, एक स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति और हाल ही में खींचे गए दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर आना अनिवार्य है। दस्तावेजों को नीचे दिए गए क्रम में व्यवस्थित करना होगा-
- परीक्षा के लिए जारी किया गया प्रवेश पत्र
- शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र और अंक पत्र
- आरक्षण एवं स्थानीयता संबंधी प्रमाण पत्र (जाति, आय, संपत्ति और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र - यदि लागू हो)
- खेलकूद कोटा, दिव्यांगता श्रेणी या भूतपूर्व सैनिक होने से संबंधित आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अनुपस्थित रहने वालों को 12 जून को मिलेगा अंतिम मौका
जो अभ्यर्थी किसी कारणवश 8 जून 2026 को निर्धारित कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें आयोग ने एक आखिरी अवसर दिया है। ऐसे अनुपस्थित अभ्यर्थी 12 जून 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपने प्रमाणपत्रों की जांच करा सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा और अनुपस्थित रहने वालों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाना उम्मीदवार का अंतिम चयन नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर आयोग इस सूची से अलग अन्य अभ्यर्थियों को भी प्रमाणपत्रों की जांच के लिए बुला सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]UKMSSB: स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डेंटल हाइजीनिस्ट समेत कई पदों के डीवी का शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है, वे अब डीवी प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे। यूकेएमएसएसबी ने डीवी डेट्स के साथ प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी भी साझा की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार