Jharkhand NEET UG 2025 Counselling: झारखंड नीट राउंड 1 का शेड्यूल बदला; आवेदन का आखिरी मौका आज, मेरिट लिस्ट कल

Santosh Kumar | August 7, 2025 | 11:18 AM IST | 2 mins read

मेरिट सूची पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी। मेरिट सूची नीट यूजी 2025 के अंकों, राज्य निवास और आरक्षण नियमों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राज्य के एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने झारखंड नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। बोर्ड ने राउंड 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 7 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग राज्य के एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जो पहले 29 जुलाई, 2025 को जारी होनी थी, अब कल यानी 8 अगस्त, 2025 को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में अपनी रैंक और नाम देखना होगा।

Jharkhand NEET 2025 Counselling: चॉइस फिलिंग 9 अगस्त से

मेरिट सूची पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी। मेरिट सूची नीट यूजी 2025 के अंकों, राज्य निवास और आरक्षण नियमों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 9 से 16 अगस्त, 2025 तक चलेगी।

झारखंड नीट काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, साथ ही, उम्मीदवारों को झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए और 31 दिसंबर, 2025 तक उनकी न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

Also read MP NEET UG 2025 Counselling: एमपी नीट यूजी राउंड 1 रिजल्ट स्थगित, अधिसूचना जारी, संशोधित शेड्यूल जल्द

Jharkhand NEET UG Counselling: राउंड 1 का संशोधित कार्यक्रम

जिन उम्मीदवारों ने राज्य मेरिट सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आवश्यकता नहीं है। राउंड 1 का संशोधित कार्यक्रम नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-

इवेंट

संशोधित तिथि

नए अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना

7 अगस्त

पहले चरण की राज्य मेरिट सूची का प्रकाशन

8 अगस्त

ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प चयन की शुरुआत

9 अगस्त

पंजीकरण और विकल्प चयन की अंतिम तिथि

16 अगस्त (सुबह 11:00 बजे तक)

भरे गए विकल्पों में सुधार (यदि आवश्यक हो)

16 अगस्त (सुबह 11:00 बजे के बाद)

सीट आवंटन और प्रोविजनल आवंटन पत्र डाउनलोड करना

18 से 24 अगस्त तक

संबंधित संस्थान में दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश

19 से 24 अगस्त तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]