Jharkhand News: झारखंड के मंत्री ने कक्षा 10वीं में शत प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर रही छात्रा को किया सम्मानित
Press Trust of India | June 27, 2025 | 07:56 PM IST | 1 min read
इस साल सीआईएससीई कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 2,52,557 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से 2,50,249 परीक्षा में पास हुए।
जमशेदपुर: ‘इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन’ की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करके राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर रहने वाली झारखंड की शांभवी जायसवाल को शुक्रवार को यहां एक समारोह के दौरान राज्य शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सम्मानित किया।
सोरेन ने शांभवी को एक लाख रुपये का चेक सौंपा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीएम ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं और शांभवी का सम्मान इसी पहल का हिस्सा है।
मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के सभी मेधावी विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगी। सम्मानित होने पर शांभवी ने प्रसन्नता व्यक्त की और अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता, शिक्षकों समेत स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया।
शांभवी के पिता अभिषेक जायसवाल और माता ओजस्वी शंकर, दोनों ही चिकित्सक हैं। शांभवी ने पूर्व में कहा था कि वह मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं।
बता दें कि सीआईएससीई 10वीं की परीक्षा 2025 में कुल 2,52,557 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,50,249 परीक्षा में पास हुए। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 99.9% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45 और लड़कों का 98.64 रहा।
अगली खबर
]HBSE Compartmental Exam 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड जारी; 27,636 छात्र होंगे
एचबीएसई कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 के लिए प्रदेश भर में कुल 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए 27 उड़नदस्तों का गठन किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम