Jharkhand: झारखंड में स्कूल टैंक से दूषित पानी से 20 छात्र बीमार, बच्चों की हालत स्थिर
Saurabh Pandey | June 22, 2024 | 08:55 PM IST | 1 min read
चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है। कुमार ने छात्रों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया।
नई दिल्ली : झारखंड के लातेहार जिले के स्कूल में एक टैंक से पानी पीने के बाद कम से कम 20 छात्र बीमार पड़ गए। जब उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों की हालत स्थिर है।
यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर डुरू के अपग्रेडेड प्राइमरी स्कूल में हुई। खाना खाने के बाद बच्चे स्कूल में बनी टंकी पर पानी पीने चले गए। स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि कुछ देर बाद कई छात्रों को उल्टी होने लगी और उन्होंने बेचैनी की शिकायत की।
कुछ छात्रों ने कहा कि पानी में काफी दुर्गंध आ रही है। छात्रों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनकी जांच की गई। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है।
चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है. कुमार ने छात्रों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई