JSSC Recruitment 2024: झारखंड जूनियर अनुवादक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 फरवरी से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | February 8, 2024 | 04:28 PM IST | 1 min read
झारखंड में जूनियर हिंदी अनुवादक पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड जूनियर अनुवादक प्रतियोगी परीक्षा (JJTCE 2023) (रेगुलर रिक्ति) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 21 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने और परीक्षा शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 20 मार्च 2024 तक है।
उम्मीदवारों के पास फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए 26 मार्च 2024 तक समय दिया गया है। इसके बाद 29 मार्च से 01 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो दोबारा से खोली जाएगी, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में की गई गड़बड़ियों को संशोधित कर सकेंगे।
Jharkhand Junior Translator Vacancy आयुसीमा
जेएसएससी जेजेटीसीई 2023 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 22 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से की जाएगी।
JSSC JJTCE 2023 पात्रता मानदंड
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी या हिंदी में मास्टर डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा/ प्रमाणपत्र या हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करने का दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
JJTCE 2023 आवेदन शुल्क
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि झारखंड राज्य के एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है। PwBD उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई