JCECEB Result 2025: झारखंड बीएड, एमएड, बीपीएड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट रद्द, काउंसलिंग स्थगित, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | July 7, 2025 | 06:42 PM IST | 1 min read
इस संबंध में नई तिथियां और सूचना जेसीईसीईबी द्वारा जल्द ही समाचार पत्रों में और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) की ओर से बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट 6 जुलाई को जारी किया गया था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया है कि अपरिहार्य कारणों से न सिर्फ परीक्षा परिणाम रद्द किया गया है, बल्कि 7 जुलाई से शुरू होने वाले प्रथम चक्र के ऑनलाइन काउंसलिंग को भी स्थगित कर दिया गया है।
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस संबंध में नई तिथियां और सूचना जेसीईसीईबी द्वारा जल्द ही समाचार पत्रों में और आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी की जाएगी।
JCECEB Counselling 2025: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल
इससे पहले 4 जुलाई को जारी अधिसूचना में बोर्ड ने परिणाम विवरण के साथ राउंड 1 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया। इसमें उम्मीदवारों को 7 से 14 जुलाई तक पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया था।
हालांकि, बोर्ड के नए नोटिस के अनुसार राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल को स्थगित कर दिया गया है। जेसीईसीईबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर बीएड, एमएड, बीपीएड प्रवेश परीक्षा की फाइनल आंसर की अपलोड कर दी है।
बोर्ड ने 11 मई 2025 को बीएड, एमएड, बीपीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की। बीएड/एमएड/बीपीएड उम्मीदवारों को पहले दौर के साक्षात्कार के लिए निर्धारित साक्षात्कार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।
जेसीईसीईबी काउंसलिंग शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹400 है, जबकि एससी, एसटी और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹250 है। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल