पहले दौर की काउंसलिंग के लिए अंतरिम सीट आवंटन परिणाम 16 जुलाई को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार फिर 19 जुलाई से 22 जुलाई के बीच अपने अंतरिम आवंटन आदेश डाउनलोड कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | July 7, 2025 | 11:50 AM IST
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा लेटरल एंट्री (बीसीईसीई एलई) के माध्यम से इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, BCECE LE काउंसलिंग 2025 के लिए सीट मैट्रिक्स 8 जुलाई को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
बीसीईसीई एलई काउंसलिंग 2025 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। BCECE LE 2025 राउंड 1 चॉइस फिलिंग करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।
पहले दौर की काउंसलिंग के लिए अंतरिम सीट आवंटन परिणाम 16 जुलाई को जारी किया जाएगा। पहले राउंड का फाइनल सीट आवंटन 19 जुलाई को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार फिर 19 जुलाई से 22 जुलाई के बीच अपने अंतिम आवंटन आदेश डाउनलोड कर सकते हैं। पहले राउंड के लिए दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश औपचारिकताएं 21 और 22 जुलाई को नामित नोडल केंद्रों पर निर्धारित हैं।
काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि |
---|---|
रैंक कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशित | पहले से अपलोड |
सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर प्रकाशित | 8 जुलाई 2025 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रारंभ तिथि | 10 जुलाई 2025 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरने एवं लॉक करने की अंतिम तिथि | 13 जुलाई 2025 |
प्रथम चरण की अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी करने की तिथि | 16 जुलाई 2025 |
प्रथम चरण के अंतरिम सीट आवंटन परिणाम पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि (पंजीकृत ईमेल से objection.bceceboard@gmail.com पर भेजें) | 17 जुलाई 2025 |
प्रथम चरण का अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी करने की तिथि | 19 जुलाई 2025 |
पहले चरण का आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि | 19 जुलाई 2025 से 22 जुलाई 2025 तक |
पहले चरण का दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश | 21 जुलाई 2025 से 22 जुलाई 2025 तक |
दूसरे चरण की अस्थायी सीट आवंटन परिणाम की प्रकाशित तिथि | 28 जुलाई 2025 |
दूसरे चरण के अस्थायी सीट आवंटन परिणाम पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि (पंजीकृत ईमेल से objection.bceceboard@gmail.com पर भेजें) | 29 जुलाई 2025 |
दूसरे चरण का अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी करने की तिथि | 31 जुलाई 2025 |
दूसरे चरण का आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि | 31 जुलाई 2025 से 02 अगस्त 2025 तक |
दूसरे चरण का दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश | 1 अगस्त 2025 से 02 अगस्त 2025 तक |
बीसीईसीई एलई 2025 काउंसलिंग दो राउंड में होगी। बीसीईसीई एलई 2025 काउंसलिंग का दूसरा दौर 28 जुलाई से शुरू होगा। यदि ऑनलाइन सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और पहले दोनों राउंड के तहत प्रवेश पूरा होने के बाद सीटें खाली रहती हैं, तो काउंसलिंग का मॉप-अप या तीसरा राउंड आयोजित किया जाएगा। मॉप-अप राउंड का विस्तृत शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट पर नियत समय पर प्रकाशित किया जाएगा।