Trusted Source Image

झारखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में यूजी और पीजी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए एनएमसी को प्रस्ताव भेजा

Press Trust of India | March 23, 2026 | 08:24 AM IST | 1 min read

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्नातक सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है।

रांची के रिम्स में एमबीबीएस सीट 180 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव भेजा गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
रांची के रिम्स में एमबीबीएस सीट 180 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव भेजा गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के मकसद से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) सीट की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) को भेजा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 3 नए मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्स शुरू करने की तैयारी है विभिन्न विषयों में सीट की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके तहत दुमका में 21, हजारीबाग में 30 और पलामू में 21 सीट बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्नातक सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है। वहीं, दुमका, हज़ारीबाग और धनबाद में भी सीटों की संख्या बढ़ाकर 150 करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

Also readएयर इंडिया विमान दुर्घटना में क्षतिग्रस्त अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का पुनर्निर्माण होगा

इसके अलावा रांची के रिम्स में एमबीबीएस सीट 180 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार ने जमशेदपुर में पीजी सीट की संख्या 45 से बढ़ाकर 51 करने और धनबाद में सीट की संख्या बढ़ाकर 25 करने का भी प्रस्ताव रखा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजय कुमार सिंह ने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद दुमका, हजारीबाग और पलामू के मेडिकल कॉलेजों में पीजी पढ़ाई शुरू होगी। इससे विशेषज्ञ डॉक्टर बढ़ेंगे और लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications