Jharkhand: झारखंड में सीजीएल समेत 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, फास्ट ट्रैक कोर्ट, विजिलेंस सेल के गठन की तैयारी
Press Trust of India | August 19, 2026 | 11:42 AM IST | 1 min read
झारखंड सरकार ने छात्रों के भारी विरोध और धांधली के आरोपों के बीच 2014 से आयोजित JPSC-JSSC और एजेंसी टीडीपीएल की सीडीएल समेत 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।सरकार ने JPSC-JSSC में सुधारों के लिए एक समिति बनाई है और मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट व आंतरिक विजिलेंस सेल गठित करने का निर्णय
नई दिल्ली : झारखंड सरकार ने उन 44 भर्ती परीक्षाओं की लिस्ट जारी की है, जिन्हें गड़बड़ियों के कारण रद्द कर दिया गया है। यह कदम छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच उठाया गया है। देर रात आठ नोटिफिकेशन जारी करते हुए झारखंड सरकार ने बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जिन्हें 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) ने आयोजित किया था।
इन रद्द की गई परीक्षाओं में ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल जज, एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर जैसे पदों के लिए हुई भर्तियां शामिल हैं।
जिन दूसरी बड़ी परीक्षाओं को रद्द किया गया है, उनमें सरकारी पॉलिटेक्निक में लेक्चरर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट और दूसरे एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल पदों के लिए होने वाली भर्तियां शामिल हैं।
विजिलेंस सेल और फास्ट-ट्रैक कोर्ट की मांग
सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ियों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और जेपीएससी-जेएसएससी में एक इंटरनल विजिलेंस सेल बनाने के लिए हाई कोर्ट से अनुरोध किया जाएगा।
सीनियर आईएएस ऑफिसर अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में जेपीएससी-जेएसएससी में सुधार के लिए बनाई गई कमेटी दो महीने के अंदर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं और नतीजे रद्द
सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में से एक, जेएसएससी-कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। साथ ही, आउटसोर्स एजेंसी TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी नतीजों को भी रद्द कर दिया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच