JCECEB Agriculture Entrance Exam 2026: झारखंड कृषि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की डेट 9 जुलाई तक बढ़ी
Saurabh Pandey | June 26, 2026 | 12:52 PM IST | 2 mins read
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ाकर 9 जुलाई 2026 कर दी है।
नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों (Agriculture and Allied Courses) में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की महत्वपूर्ण तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। पर्षद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख और प्रवेश परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। छात्र अब संशोधित समय-सारणी के अनुसार आवेदन और परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
इससे पहले पर्षद द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 तय की गई थी। छात्रों की सहूलियत को देखते हुए इसे अब बढ़ाकर 9 जुलाई 2026 कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 जून 2026 से ही जारी है।
JCECEB Agriculture Exam 2026: आवेदन सुधार की तिथि
यदि किसी पंजीकृत आवेदक को अपने फॉर्म में भरे गए विवरणों में कोई सुधार या बदलाव करना है, तो वे 10 जुलाई 2026 से 11 जुलाई के बीच ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। पहले इसके लिए 3 जुलाई की तारीख तय थी।
JCECEB Agriculture Exam Admit Card: एडमिट कार्ड डेट
उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा की निर्धारित तिथि से 4 दिन पूर्व अपना ऑनलाइन प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
JCECEB Agriculture Exam 2026: 26 जुलाई को होगी परीक्षा
संशोधित शेड्यूल के तहत अब झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (कृषि) का आयोजन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। इससे पहले इस परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2026 को होना निर्धारित था।
JCECEB Agriculture Exam 2026: रांची और दुमका में बनेंगे केंद्र
पर्षद ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा राज्य के दो प्रमुख जिला मुख्यालयों- रांची एवं दुमका में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड पर आवंटित परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी