JANMCE 2025: झारखंड एएनएम भर्ती नोटिफिकेशन jssc.jharkhand.gov.in पर जारी, 11 अगस्त से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | August 2, 2025 | 07:59 PM IST | 1 min read
झारखंड एएनएम भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 3020 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी।
झारखंड एएनएम भर्ती 2025 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ के माध्यम से 10 सितंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 11 से 12 सितंबर के बीच आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं।
Jharkhand ANM Recruitment 2025: आयुसीमा
झारखंड एएनएम भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Jharkhand ANM Recruitment 2025: परीक्षा शुल्क
झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा शुल्क 100 रूपये है। झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा शुल्क 50 रूपये है।
Jharkhand ANM 2025: परीक्षा पैटर्न
झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा एक चरण में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। परीक्षा की भाषा हिन्दी / अंग्रेजी होगी। मुख्य परीक्षा की अवधि एक घंटे (कुल 60 मिनट) की होगी, जिसमें कुल 50 प्रश्न पूछे जाएगे।
Jharkhand ANM 2025: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
झारखंड एएनएम भर्ती (लिखित) परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को मेधासूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
- अनारक्षित - 40 प्रतिशत
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं महिला - 32 प्रतिशत
- अत्यन्त पिछड़ा वर्ग - (अनुसूची-1) - 34 प्रतिशत
- पिछड़ा वर्ग अनुसूची-2 - 36.5 प्रतिशत
- आदिम जनजाति - 30 प्रतिशत
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार