JEECUP Seat Allotment 2024: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 3 सीट आवंटन रिजल्ट आज jeecup.admissions.nic.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | August 5, 2024 | 12:15 PM IST | 1 min read
यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 3 सीट आवंटन के माध्यम से सभी चयनित उम्मीदवारों को 8 अगस्त, 2024 तक अपने विकल्पों को फ्रीज करना होगा।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) की तरफ से यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन सूची आज यानी 5 अगस्त को जारी की जाएगी। जीकप काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic पर जाकर जेईईसीयूपी राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईईसीयूपी सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 3 सीट आवंटन के माध्यम से सभी चयनित उम्मीदवारों को 8 अगस्त, 2024 तक अपने विकल्पों को फ्रीज करना होगा। उन्हें सहायता केंद्रों पर अपने दस्तावेजों को सत्यापित कराना होगा और 6 से 9 अगस्त, 2024 तक शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जेईईसीयूपी सीट आवंटन राउंड 3 में चयनित उम्मीदवार 12 अगस्त 2024 तक अपनी सीटें वापस ले सकते हैं।
Also read BHU UG Admission 2024: बीएचयू ने यूजी प्रवेश कार्यक्रम किया जारी किया, 10 अगस्त तक करें पंजीकरण
JEECUP Round 3 Seat Allotment Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
- जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जेईईसीयूपी 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- अपनी आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- जेईईसीयूपी काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- यूपी पॉलिटेक्निक आवंटन पत्र डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।
JEECUP 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल |
तिथियां |
|---|---|
|
जीकप राउंड 3 सीट आवंटन |
5 अगस्त 2024 |
|
यूपी के उम्मीदवारों के लिए जेईईसीयूपी राउंड 3 विकल्प भरना |
2 अगस्त से 8 अगस्त 2024 |
|
सीट की स्वीकृति के लिए जेईईसीयूपी शुल्क भुगतान |
6 अगस्त से 8 अगस्त 2024 |
|
जिला सहायता केंद्रों पर जेईईसीयूपी राउंड 3 दस्तावेज सत्यापन |
6 अगस्त से 9 अगस्त 2024 |
|
जेईईसीयूपी 2024 राउंड 3 में सीट वापसी |
10 अगस्त 2024 |
|
जेईईसीयूपी 2024 राउंड 1, 2, 3 प्रवेशित सीट विड्रॉल |
10 अगस्त से 12 अगस्त 2024 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार