JEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग राउंड 3 चॉइस फिलिंग आज से शुरू, 21 जुलाई को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | July 18, 2025 | 07:40 AM IST | 1 min read
जीकप काउंसलिंग 2025 राउंड 4 और 5 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी जेईई प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी पॉलिटेक्निक (जीकप) काउंसलिंग राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग आज यानी 18 जुलाई से शुरू हो गई है। यूपी के पात्र उम्मीदवार 20 जुलाई 2025 तक अपनी पसंद भर सकते हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक (जीकप) काउंसलिंग राउंड 3 का सीट आवंटन 21 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। तीसरे राउंड की सिक्योरिटी + काउंसलिंग शुल्क 22 जुलाई से 24 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।
jeecup counselling 2025: दस्तावेज सत्यापन
उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन जिला सहायता केंद्रों पर 22 जुलाई से 25 जुलाई 2025 (शाम 6 बजे) तक किया जाएगा। उम्मीदवार पहले राउंड से तीसरे राउंड तक आवंटित सीट 26 जुलाई तक विड्रॉल कर सकते हैं।
jeecup counselling 2025: राउंड 4 और 5 का संशोधित कार्यक्रम जारी
जीकप काउंसलिंग 2025 राउंड 4 और 5 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी जेईई प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं।
उत्तर प्रदेश (या अन्य राज्यों) के पात्र उम्मीदवार जिन्हें अभी तक किसी भी संस्थान में प्रवेश नहीं मिला है, वे जीकप विशेष काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क का भुगतान, विकल्प भरना और लॉक करना, सीट आवंटन परिणाम और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
मुख्य काउंसलिंग के तीनों चरण ऑनलाइन होंगे, जिसमें प्रवेश परीक्षा में शामिल उत्तर प्रदेश राज्य के अभ्यर्थियों अथवा ऐसे अभ्यर्थी जो अन्य राज्य के मूल निवासी है, लेकिन उन्होंने क्वालीफाइंग परीक्षा उत्तर प्रदेश में उत्तीर्ण की हो काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
पहले, दूसरे एवं तीसरे चरण में डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रदेश के सभी जनपदों में बने सहायता केन्द्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी प्रदेश में स्थापित किसी भी सहायता केन्द्र पर जाकर प्रवेश सम्बन्धी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
अगली खबर
]Jharkhand NMMS Result 2025: झारखंड एनएमएमएस रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट जारी
जेएसी एनएमएमएस 2024-25 परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कक्षा 8 के छात्रों के लिए झारखंड एनएमएमएस परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार