JEECUP 2025 Exam Date: जीकप एग्जाम डेट्स रिवाइज्ड, सभी ग्रुपों की परीक्षाएं 5 से 13 जून के बीच, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | May 27, 2025 | 03:17 PM IST | 1 min read
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) ने 2025 की परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कर दी हैं। पहले जारी शेड्यूल में बदलाव करते हुए अब सभी ग्रुप की परीक्षाएं 5 जून से 13 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। परिषद ने अपनी वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप परीक्षा राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जेईईसीयूपी 2025 प्रवेश परीक्षा में ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, के और एल जैसे विभिन्न समूह शामिल हैं।
JEECUP 2025 Exam Date: सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
नई तिथियां सभी ग्रुप के उम्मीदवारों के लिए लागू होंगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए और नवीनतम कार्यक्रम और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
जीकप 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जीकप 2025 एडमिट कार्ड जल्द ही जेईईसीयूपी द्वारा जारी किया जा सकता है।
JEECUP 2025 Result Date: जीकप 2025 रिजल्ट डेट
जेईईसीयूपी 2025 परीक्षा के बाद, जीकप 2025 आंसर की 13 से 15 जून 2025 तक जारी की जाएगी। परिषद आधिकारिक वेबसाइट पर जीकप 2025 आंसर की के साथ परीक्षा जेईईसीयूपी 2025 रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रश्नों, उत्तर विकल्पों और आंसर की के मिलान के लिए आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी और प्राप्त आपत्तियों के आधार पर सुधार किए जाएंगे। जीकप 2025 रिजल्ट 21 जून 2025 को घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल