JEE Mains Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट लिंक jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव; 14 में से 5 टॉपर राजस्थान से
Santosh Kumar | February 11, 2025 | 04:57 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आखिरकार सत्र 1 परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 रिजल्ट लिंक अब एक्टिव कर दिया है। जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच देश और विदेश के 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | PYQs (Atoms & Nuclei)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 पहले ही 10 फरवरी को जारी हो चुकी है। उसी दिन एनटीए ने रिजल्ट लिंक को कुछ समय के लिए एक्टिवेट किया था लेकिन बाद में सर्वर एरर (500 इंटरनल सर्वर एरर) के कारण इसे हटा दिया गया।
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार अपना अपेक्षित रैंक और कॉलेज चेक करें - रैंक प्रेडिक्टर | कॉलेज प्रिडिक्टर
NTA JEE Mains Result 2025: जेईई मेन कटऑफ 2025 जल्द
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 2025 परीक्षा के लिए 13,11,544 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,58,136 परीक्षा में शामिल हुए। जेईई मेन सेशन 1 2025 परीक्षा में कुल उपस्थिति 95.93% रही।
सेशन 1 परीक्षा बीई, बीटेक (पेपर 1) के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को और बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए 30 जनवरी को हुई। जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट के साथ जेईई मेन कटऑफ 2025 भी जारी करेगा।
जेईई मेन्स 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करते हैं, वे ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
JEE Mains 2025 Result: जेईई मेन 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
JEE Main 2025 Toppers: 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले 14 उम्मीदवार
जेईई मेन 2025 सेशन 1 में 100 पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर पाने वाले केवल 14 अभ्यर्थी हैं, जो पिछले साल से कम है। इनमें से 5 अभ्यर्थी राजस्थान से हैं। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में जेईई मेन 2025 सेशन 1 की टॉपर सूची देख सकते हैं-
|
आवेदन संख्या |
उम्मीदवार का नाम |
पात्रता राज्य
|
|---|---|---|
|
250310009213 |
अयुष सिंघल |
राजस्थान |
|
250310034720 |
कुशाग्र गुप्ता |
कर्नाटक |
|
250310133572 |
दक्ष |
दिल्ली (NCT) |
|
250310143408 |
हर्ष झा |
दिल्ली (NCT) |
|
250310150634 |
रजित गुप्ता |
राजस्थान |
|
250310210195 |
श्रेयस लोहिया |
उत्तर प्रदेश |
|
250310236696 |
सक्षम जिंदल |
राजस्थान |
|
250310254844 |
सौरव |
उत्तर प्रदेश |
|
250310299968 |
विशाल जैन |
महाराष्ट्र |
|
250310312145 |
अर्णव सिंह |
राजस्थान |
|
250310391420 |
शिवेन विकास तोशनीवाल |
गुजरात |
|
250310564942 |
साई मनोग्ना गुथिकोंडा |
आंध्र प्रदेश |
|
250310569571 |
ओम प्रकाश बेहरा |
राजस्थान |
|
250310746461 |
बानी ब्राता माझी |
तेलंगाना |
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक, पात्रता
एनआईटी दुर्गापुर, आईआईटी खड़गपुर और जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है। इस लेख में एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसके जानकारी साझा की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’