JEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 1 फाइनल आंसर की जल्द, रिजल्ट 12 फरवरी तक होगा जारी
Santosh Kumar | February 9, 2026 | 03:54 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को जेईई मेन रिजल्ट 2026 और स्कोरकार्ड चेक करने के लिए पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2025–2021). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही जेईई मेंस 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी करने वाली है। प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी, 2026 को जारी की गई, जिसके बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया। आपत्ति विंडो 6 फरवरी तक खुली रही। अब, उम्मीदवारों द्वारा सबमिट की गई सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, फाइनल आंसर की जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड कर दी जाएगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | January Session (2026 vs 2025)
New: CSAB 2026 Counselling CP | Free 1:1 Counselling | Most Scoring Concepts
JEE Main 2026: April QP's & Solution | Last Five Year Analysis (2026-2022) | Inorganic Chemistry
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2026 सेशन 1 फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगी और इसे डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर आईडी लॉगिन करनी होगी। इसमें उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए आपत्तियों के आधार पर किए गए बदलाव शामिल होंगे।
अगर कोई सवाल गलत पाया जाता है या हटा दिया जाता है, तो संबंधित उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए जाएंगे। यह फाइनल की रिजल्ट कैलकुलेशन का आधार बनेगी, जिससे उम्मीदवारों के लिए सटीक स्कोरिंग सुनिश्चित होगी।
JEE Mains Result 2026: जेईई मेन रिजल्ट 2026 कब आएगा?
जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा जनवरी 2026 में अलग-अलग डेट्स पर आयोजित की गई। पेपर 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को हुई, जबकि पेपर 2 की परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित की गई। लाखों छात्रों ने इसमें भाग लिया।
जेईई मेन परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की गई। एनटीए ने साफ किया है कि रिजल्ट की प्रक्रिया फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही पूरी होगी। सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी, 2026 तक जारी होने की उम्मीद है।
JEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट पहले ही जारी
रिजल्ट में उम्मीदवारों का पर्सेंटाइल स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर), कैटेगरी रैंक और विषय-वार प्रदर्शन दिखाया जाएगा। उम्मीदवारों को जेईई मेन रिजल्ट चेक करने के लिए पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, फाइनल की और रिजल्ट आमतौर पर एक या दो दिन के अंदर जारी हो जाते हैं। एनटीए ने पहले रिस्पॉन्स शीट के साथ प्रोविजनल की जारी की थी, जिससे छात्रों को अपने जवाब चेक करने का मौका मिला।
अगली खबर
]CUET UG Correction Window 2026: सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन करेक्शन प्रोसेस आज शुरू, जानें संपादन योग्य विवरण, फीस
कैंडिडेट्स अब अपने फॉर्म में हुई कुछ गलतियों को सुधार सकते हैं। सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर ओपन होगी, जहां कैंडिडेट्स एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं और बदलाव कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें