Santosh Kumar | February 9, 2026 | 11:13 AM IST | 1 min read
एनटीए ने साफ किया है कि इस समय के बाद कोई भी करेक्शन रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवार डिटेल्स चेक करें और जरूरी बदलाव करें।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए करेक्शन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। यह सुविधा उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने एप्लीकेशन फॉर्म जमा किए। कैंडिडेट्स अब अपने फॉर्म में हुई कुछ गलतियों को सुधार सकते हैं। सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर ओपन होगी, जहां कैंडिडेट्स एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं और बदलाव कर सकते हैं।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
यह करेक्शन विंडो केवल 9 से 11 फरवरी तक रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। एनटीए ने साफ किया है कि इस समय के बाद कोई भी करेक्शन रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवार डिटेल्स चेक करें और जरूरी बदलाव करें।
एडिट की जा सकने वाली डिटेल्स में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, कैटेगरी, पीडबल्यूबीडी स्टेटस, क्वालिफिकेशन डिटेल्स, परीक्षा केंद्र शहर, परीक्षा मोड, फोटोग्राफ और सिग्नेचर जैसे जरूरी फील्ड शामिल हैं।
हालांकि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और स्थायी/वर्तमान पते जैसी कुछ डिटेल्स में बदलाव की अनुमति नहीं है। उम्मीदवारों को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। एनटीए ने सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन प्रोसेस को कई बार बढ़ाया।
Also readLucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगी ज्योतिष सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी और 11 मई से 31 मई तक कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म में बेसिक डिटेल्स में सुधार करना मुफ्त है।
हालाँकि, अगर आपके बदलावों से कुल एप्लीकेशन कॉस्ट पर असर पड़ता है, जैसे कि ज़्यादा सब्जेक्ट या टेस्ट पेपर जोड़ना, तो आपको एक्स्ट्रा फीस देनी होगी। किसी भी टेक्निकल समस्या के मामले में, एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क करें।
समिति ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों ने इस पूरे मामले में सरकार और तंत्र को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा की नृशंस तरीके से हत्या की गई। प्रदर्शनकारियों ने हत्या से पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई।
Press Trust of India