Santosh Kumar | February 4, 2026 | 12:29 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Boost your preparation with JEE Main 2026 – 10 full-length mock tests. Practice real exam patterns, improve accuracy, and track your performance effectively.
Attempt Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए गए हैं। इससे स्टूडेंट्स अपने उत्तर चेक कर पाएंगे और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। सेशन 1 की परीक्षा अलग-अलग तारीखों पर 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई, जिसमें लाखों कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया।
JEE Main 2026: April Session City Intimation Slip Link
JEE Main: Last 10 Year's Ques | Top 30 Most Repeated Questions
JEE Main Prep: High Scoring Chapters | Mock Test | Important Formulas
Don't Miss: Foreign Universities in India | College Predictor
जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। जेईई मेन 2026 प्रोविजनल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 4 से 6 फरवरी तक सक्रिय रहेगी।
अगर किसी कैंडिडेट को आंसर की में कोई गलती मिलती है, तो वे इसे चैलेंज कर सकते हैं। हर ऑब्जेक्शन के लिए ₹200 प्रति प्रश्न की फीस लगेगी, जो वापस नहीं की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की, रिजल्ट जारी किया जाएगा।
आपत्तियां सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएंगी। एनटीए सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करेगी और जरूरी बदलाव करने के बाद फाइनल आंसर-की तैयार करेगा। फाइनल नतीजे 12 फरवरी, 2026 तक घोषित किए जाएंगे।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईई मेन आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
जेईई मेन परीक्षा देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 13 भाषाओं में दो शिफ्ट में आयोजित की गई। जेईई मेन सेशन 2 अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2026 सत्र 2 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो गई है।
जेईई मेन 2026 सत्र 1 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।