JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन अप्रैल सत्र आंसर की जारी @jeemain.nta.nic.in; कटआफ, रिजल्ट डेट
Abhay Pratap Singh | April 12, 2025 | 05:47 PM IST | 4 mins read
जेईई मेन 2025 सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवार को 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अप्रैल 2025 सत्र के लिए जेईई मेन आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन 2025 सेशन 2 एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in 2025 पर जाकर जेईई मेन 2025 सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2026: January Question Paper with Solutions
JEE Main 2026 Tools: College Predictor
JEE Main 2026: Important Formulas | Foreign Universities in India
एनटीए जेईई मेन उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। प्रति प्रश्न 200 रुपए आपत्ति शुल्क का भुगतान करके कैंडिडेड जेईई आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं। जेईई मेन प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है।
जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। जेईई मेन पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी है। जेईई मेन मार्किंग स्कीम 2025 के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
जेईई मुख्य 2025 उत्तर कुंजी के विरुद्ध प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ द्वारा समीक्षा के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी जेईई मेन 2025 सेशन 2 फाइनल आंसर की जारी करेगी। जेईई मेन 2025 अंतिम उत्तर कुंजी के साथ कटऑफ अंक और जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट की भी घोषणा की जाएगी।
अप्रैल सेशन के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक पेपर 1 (बीई/बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लान) के लिए आयोजित की गई थी। जेईई स्कोर का उपयोग एनआईटी, आईआईआईटी स्नातक इंजीनियरिंग और वास्तुकला कार्यक्रमों में प्रवेश तथा जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए किया जाता है।
JEE Mains Answer Key 2025: आपत्तियां कैसे उठाएं?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर ‘जेईई मेन 2025 सेशन-2 आंसर की चैलेंज’ पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- जेईई मेन सेशन 2 आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराएं।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
April 12, 2025 | 05:47 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: एनआईटी सुरथकल में शीर्ष बीटेक पाठ्यक्रम
- कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (सीएसई)
- इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीई)
- सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई)
- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ईईई)
April 12, 2025 | 05:25 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: क्या प्रतिक्रिया पत्रक के खिलाफ आपत्ति उठाना संभव है?
नहीं, जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट को चुनौती नहीं दी जा सकती। NTA के अनुसार, JEE Mains रिस्पॉन्स शीट के खिलाफ आपत्ति उठाने की कोई सुविधा नहीं है। रिस्पॉन्स शीट वह दस्तावेज है जिसमें परीक्षा के दौरान उम्मीदवार द्वारा दिए गए उत्तरों का विवरण होता है।
April 12, 2025 | 04:47 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन स्कोर स्वीकार करने वाले निजी कॉलेज
शिव नादर, यूपीईएस, एमिटी और एलएनएमआईआईटी जैसे कॉलेज जेईई स्कोर के माध्यम से बीटेक कोर्स में दाखिला देते हैं।
April 12, 2025 | 04:02 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन पर्सेंटाइल में 100 अंक क्या हैं?
जेईई मेन्स 2025 में 100 अंक (35 marks in jee mains percentile) प्राप्त करने वाले उम्मीदवार लगभग 94-95 पर्सेंटाइल प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं।
April 12, 2025 | 03:31 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के चरण
जेईई मेन 2025 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड (josaa counselling 2024) करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in खोलें।
- जेईई मेन सत्र 2 उत्तर कुंजी प्रतिक्रिया पत्रक लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- जेईई मेन उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
April 12, 2025 | 03:01 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन आंसर की चैलेंज
April 12, 2025 | 01:57 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन में 99 पर्सेंटाइल के लिए सर्वश्रेष्ठ आईआईआईटी
जेईई मेन 99 पर्सेंटाइल (jee main official website) स्वीकार करने वाले शीर्ष आईआईआईटी संस्थानों की जांच नीचे कर सकते है:
- आईआईआईटी दिल्ली
- आईआईआईटी बैंगलोर
- आईआईआईटी हैदराबाद
- आईआईआईटी ग्वालियर
- आईआईआईटी इलाहाबाद
April 12, 2025 | 01:24 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन ऑब्जेक्शन विंडो
जेईई मेन सेशन 2 की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां (response sheet jee mains) उठाने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल (रात 11:50 बजे) है।
April 12, 2025 | 01:04 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन आंसर की पीडीएफ डाउनलोड
एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2025 सत्र 2 उत्तर कुंजी लिंक सक्रिय (jee mains answer key) कर दिया है। उम्मीदवार नीटे बताए गए चरणों का उपयोग करके जेईई मेन आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन उत्तर कुंजी 2025 सत्र 2 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- जेईई मेन उत्तर कुंजी डाउनलोड के लिए लिंक प्रदर्शित होगा।
- एनटीए जेईई मेन आंसर की डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
April 12, 2025 | 12:39 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन रैंक प्रेडिक्टर
पर्सेंटाइल से JEE मेन रैंक 2025 का अनुमान लगाने के लिए, छात्र Careers360 जेईई मेन 2024 रैंक प्रेडिक्टर (Careers360 rank predictor) का उपयोग कर सकते हैं। यह टूल उम्मीदवारों के JEE मेन स्कोर, परीक्षा सत्र, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, लिंग और अन्य विवरणों का उपयोग करके उनकी रैंक का अनुमान लगाने के लिए पिछले रुझानों और डेटा का उपयोग करता है।
April 12, 2025 | 12:10 PM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन आंसर की आपत्तियां कैसे उठाएं?
एनटीए ने जेईई मेन 2025 आंसर की (jee main ans key) के साथ आपत्तियां उठाने के चरण भी जारी किए हैं। जिनकी जांच नीचे इमेज में कर सकते हैं:
April 12, 2025 | 11:41 AM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन में संभावित अंकों की गणना कैसे करें?
उम्मीदवार jee marks calculator की सहायता से जेईई मेन में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं:
- संभावित अंक = (सही उत्तरों की संख्या x 4) - (गलत उत्तरों की संख्या)
April 12, 2025 | 11:19 AM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन आंसर की लॉगिन विवरण
जेईई मेन आधिकारिक उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड (jee mains cut off 2025 percentile) करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
- जेईई मेन 2025 आवेदन संख्या
- पासवर्ड
April 12, 2025 | 10:43 AM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन मार्किंग स्कीम
जेईई मेन 2025 अंकन योजना (jee mains official website) के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
April 12, 2025 | 10:21 AM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन आंसर की, रिस्पॉन्स शीट
जेईई मेन आंसर की 2025 और जेईई मेन 2025 रिस्पॉन्स डाउनलोड (jee mains session 2 response sheet 2025 release date) करने के लिए jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें। जेईई मेन उत्तर कुंजी, प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करें।
April 12, 2025 | 09:56 AM IST
JEE Main 2025 Answer Key (Out) Live: जेईई मेन आंसर की लॉगिन विंडो
April 12, 2025 | 09:45 AM IST
JEE Main 2025 Answer Key Live: जेईई मेन ऑब्जेक्शन विंडो
जेईई मेन 2025 ऑब्जेशन विंडो 13 अप्रैल 2025 (रात 11:59 बजे) तक jeemain.nta.nic.in 2025 पर खुली रहेगी।
April 12, 2025 | 09:45 AM IST
JEE Main 2025 Answer Key Live: जेईई मेन आंसर की
एनटीए ने jee main session 2 answer key की 11 अप्रैल, 2025 को www.jeemain.nta.nic.in 2025 पर जारी कर दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी