Trusted Source Image

CUET UG 2025 Result: एनटीए सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Santosh Kumar | July 4, 2025 | 01:23 PM IST | 2 mins read

सीयूईटी यूजी 2025 परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को पोर्टल पर अपना सीयूईटी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

Back

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी 2025 रिजल्ट देख सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 13 भाषाओं में आयोजित की गई। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।

देशभर में कई चरणों में सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा जरूरी होती है।

सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड डिटेल्स

सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, फोटो-हस्ताक्षर, सेक्शनल स्कोर, समग्र स्कोर, प्रतिशत, रैंक, अंक, श्रेणी, विषय कोड, योग्यता स्थिति और आवेदन किए गए कार्यक्रम की जानकारी शामिल है।

छात्र अपने अंकों के आधार पर विभिन्न विश्वविद्यालयों में आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय जल्द ही काउंसलिंग और प्रवेश शुरू करेंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।

Also readCUET UG 2025 Answer Key: सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, करें डाउनलोड

CUET UG 2025 Result: सीयूईटी यूजी रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्मतिथि, कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • सीयूईटी यूजी 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें दर्ज विवरण और अपने सीयूईटी यूजी अंको की जांच करें।
  • सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 मई से 3 जून तक आयोजित की गई। एनटीए ने 17 जून, 2025 को प्रोविजनल सीयूईटी यूजी 2025 आंसर की जारी की, जिस पर उम्मीदवारों को 20 जून तक आपत्तियां उठाने का अवसर दिया गया।

यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा या सीयूईटी रिजल्ट के बारे में कोई प्रश्न है, तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications