JEE Main Final Answer Key 2025: जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, रिजल्ट डेट जानें
Saurabh Pandey | April 18, 2025 | 03:55 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी पीडीएफ प्रारूप में जेईई मेन 2025 अप्रैल सत्र की फाइनल उत्तर कुंजी बिना लॉगिन किए डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन रिजल्ट 2025 केवल जेईई मेन 2025 फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के पेपर 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है, जो उम्मीदवार बीई, बीटेक की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
एनटीए ने हाल ही में जारी की गई जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 में उम्मीदवारों द्वारा दावा किए गए उत्तरों में से दो को संशोधित किया है। फिजिक्स के दो प्रश्न पहले की तरह हटा दिए गए हैं।
अभ्यर्थी पीडीएफ प्रारूप में जेईई मेन 2025 अप्रैल सत्र की फाइनल उत्तर कुंजी बिना लॉगिन किए डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन रिजल्ट 2025 केवल जेईई मेन 2025 फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
JEE Mains 2025 Session 2 :फाइनल आंसर की में संशोधन
फिजिक्स में प्रश्न आईडी 347577574 के लिए, एनटीए ने उत्तर के रूप में 125 प्रकाशित किया था, जबकि उम्मीदवारों ने 5 का दावा किया था। अब, उत्तर कुंजी को केवल 5 में बदल दिया गया है। इसी तरह, प्रश्न आईडी 603421799 के लिए, उत्तर कुंजी को संशोधित कर 0 कर दिया गया है, जैसा कि कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) ने दावा किया है। प्रश्न आईडी 347577562 को हटा दिया गया है, जबकि प्रश्न आईडी 347577222 और 603421925 के उत्तर पहले जैसे ही हैं।
jeemain.nta.nic.in 2025 result session 2: मार्किंग स्कीम
जेईई मेन 2025 सेशन 2 में सही उत्तर या सबसे उपयुक्त उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे। किसी भी गलत विकल्प को चिह्नित करने पर एक अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिह्नित को कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो चार अंक (+4) केवल उन लोगों को दिए जाएंगे, जिन्होंने किसी भी सही विकल्प को चिह्नित किया है। यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो चार अंक उन सभी को दिए जाएंगे, जिन्होंने प्रश्न का प्रयास किया है
jeemain.nta.ac.in: पेपर 2 की फाइनल आंसर की जल्द
एनटीए ने पेपर 1 बीई, बीटेक की फाइनल आंसर की जारी की है, जबकि पेपर 2 बी-आर्क और बी-प्लानिंग की आंसर की जल्द ही जारी होगी।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जल्द; जानें टॉप एनआईटी की कोर्स-वाइज ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
जोसा प्रत्येक एनआईटी के लिए जेईई मेन की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी करता है। उम्मीदवार इस लेख में शीर्ष एनआईटी के लिए कोर्स-वार जोसा ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार