Abhay Pratap Singh | February 11, 2026 | 10:59 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सेशन 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी आज जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। एनटीए की घोषणा के बाद कैंडिडेट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना जेईई मेन जनवरी 2026 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेईई मेन जनवरी 2026 परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई थी और प्रोविजनल उत्तर कुंजी 4 फरवरी को जारी की गई। उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा एजेंसी एनटीए 11 फरवरी को जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी और परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, कुछ प्रकाशनों का कहना है कि जेईई मेन की अंतिम उत्तर कुंजी आज जारी हो जाएगी और परिणाम 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
जेईई मेन सेशन 1 2026 परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी। पिछले वर्ष, सत्र 1 के लिए 13,11,54 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,58,136 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और उपस्थिति दर 95.93% रही।
एनटीए ने कहा, “दोनों सत्रों में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रक्रिया के लिए कुल मिलाकर (न कि व्यक्तिगत विषय में) दोनों एनटीए अंकों में से सर्वश्रेष्ठ अंक पर विचार किया जाएगा।” जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
एनटीए स्कोर की गणना सत्र 1 की परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए गए रॉ मार्क्स के आधार पर की जाएगी। एनटीए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित तीनों विषयों के एनटीए स्कोर और कुल स्कोर की गणना के लिए फिर से नॉर्मलाइजेशन मैथड का उपयोग करेगा।