JEE Main Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 1 एडमिट कार्ड 28, 29 जनवरी की परीक्षा के लिए जारी, पूरा शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | January 25, 2026 | 10:30 AM IST | 2 mins read

एनटीए ने कहा कि, कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि जेईई मेन जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर QR कोड और बारकोड मौजूद हो।

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा तिथि 28 और 29 जनवरी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर अपना जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।

एनटीए जेईई मेन जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन जनवरी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

JEE Main 2026 Session 1 Exam Schedule: 28-29 जनवरी परीक्षा कार्यक्रम

उम्मीदवार नीचे सारणी में 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि पेपर शिफ्ट
28 जनवरी, 2026 पेपर 1 बीई/बीटेक पहली शिफ्ट (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) और
दूसरी शिफ्ट (दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)
29 जनवरी, 2026 पेपर 2ए (बीआर्क) एंड पेपर 2बी (बीप्लानिंग) पहली शिफ्ट (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
पेपर 2ए एंड 2बी (बीआर्क एंड बीप्लानिंग दोनों) पहली शिफ्ट (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक)

Also read JEE Mains 2026 Expected Cutoff: जेईई मेन्स क्वालीफाइंग कटऑफ क्या है? जानें कैटेगरी वाइज परसेंटाइल डिटेल्स

एनटीए ने कहा कि, कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर QR कोड और बारकोड मौजूद हो। सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड किया गया और एडमिट कार्ड में बताया गया फोटो आईडी पहचान के तौर पर साथ लाना होगा।

एनटीए के निर्देशानुसार, उम्मीदवारों कोपरीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना चाहिए। गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र का गेट प्रथम पाली के लिए गेट 7:00 बजे से 8:30 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए 1:00 बजे से 2:30 बजे खुला रहेगा।

JEE Mains 28 29 Admit Card Download 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेईई मेन्स 28, 29 जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]