JEE Main 2025 Registration Date: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन तिथि 25-26 अक्टूबर को जारी होने की उम्मीद, डायरेक्ट लिंक
Abhay Pratap Singh | October 24, 2024 | 12:43 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 सत्र 1 पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को करीब एक महीने का समय दिया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा जनवरी 2025 में कराई जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन रजिस्ट्रेशन तिथि 25 या 26 अक्टूबर, 2024 को जारी की जा सकती है। आधिकारिक घोषणा के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 सत्र 1 अधिसूचना की जांच कर सकेंगे।
जेईई मेन 2025 परीक्षा 2025-26 शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश के लिए दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। बता दें, जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए पंजीकरण नवंबर 2023 में शुरू हुआ था। पिछले रुझानों के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 1 अधिसूचना अक्टूबर 2024 के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम कैलेंडर 2025 तैयार कर लिया है। शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के चलते एनटीए ने अभी तक परीक्षा कैलेंडर जारी नहीं किया। हालांकि, इससे पहले एनटीए जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन डेट जारी करेगा। वहीं, अन्य परीक्षा तिथियां बाद में जारी की जाएंगी।
जेईई मेन्स रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए उम्मीदवारों को कम से कम एक महीने का समय दिया जाएगा। जेईई मेन आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में ही आयोजित होगी। जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा जनवरी 2025 में और जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा अप्रैल 2025 में आयोजित की जाएगी।
एनटीए सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-कौन से एंट्रेंस एग्जाम पेन एवं पेपर मोड में होंगे और कौन सी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NTA JEE Mains 2025: आवश्यक दस्तावेज
जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज की फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति, जाति प्रमाण पत्र और विकलांगता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी