JEE Main Paper 2 Answer Key 2026: जेईई मेन आंसर की सेशन 2 पेपर 2 के लिए जारी, कल तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | April 26, 2026 | 12:15 PM IST | 2 mins read
जिन छात्रों ने जेईई मेन 2026 परीक्षा दी है, वे पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके जेईई मेन 2026 आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा के पेपर 2 की आंसर-की जारी कर दी है। जिन छात्रों ने जेईई मेन 2026 परीक्षा दी है, वे पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके जेईई मेन 2026 आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने एक प्रोविजनल आंसर-की जारी की है, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का अवसर भी दिया गया है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
25 अप्रैल को जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने जेईई मेन 2026 के दूसरे सत्र के पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए रिकॉर्ड की गई रिस्पॉन्स शीट, प्रोविजनल आंसर-की के साथ, वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी हैं।
JEE Main Answer Key 2026: कल तक कर सकेंगे चैलेंज
इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल को रात 11:50 बजे तक, प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क जमा करके, ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं। यह शुल्क केवल डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ही जमा किया जाना चाहिए।
निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में संशोधन किया जाएगा और अंतिम परिणाम संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे।
JEE Main Answer Key 2026: जेईई मेन आंसर की पीडीएफ कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईई मेन आंसर की पीडीएफ 2026 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जेईई मेन आंसर की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
- जेईई मेन आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।
विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित अंतिम उत्तर कुंजी को ही मान्य माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से संपर्क साध सकते हैं। एनटीए ने पेपर 1 के परिणाम पहले ही जारी कर दिए हैं।
अगली खबर
]CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी रिजल्ट घोषित, exams.nta.nic.in/cuet-pg से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
सीयूईटी पीजी परीक्षा मार्च 2026 में कंप्यूटर-आधारित मोड में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। उम्मीदवार अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल