JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, 12 प्रश्न हटाए गए, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | February 10, 2025 | 12:27 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की से कुल 12 प्रश्न हटा दिए हैं, जिन्हें उम्मीदवार जारी अधिसूचना में देख सकते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 10 फरवरी को जेईई मेन सेशन 1 फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार जेईई मेन 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड या चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
एनटीए ने जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। एनटीए ने सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की से कुल 12 प्रश्न हटा दिए हैं, जिन्हें उम्मीदवार जारी अधिसूचना में देख सकते हैं।
एनटीए जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया गया है। उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल जेईई मेन 2025 आंसर की पर आपत्ति की सुविधा 6 फरवरी तक सक्रिय थी।
JEE Main Final Answer Key 2025: सत्र 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 जल्द
सत्र 1 के लिए जेईई मेन परिणाम 2025 मूल रूप से 12 फरवरी तक आने की उम्मीद है। हालांकि, अब जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 जारी होने के बाद एनटीए किसी भी समय सत्र 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 की घोषणा कर सकता है।
उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 का उपयोग करके अपने रॉ स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। हालांकि, जेईई मेन रिजल्ट 2025 सामान्यीकरण पद्धति पर आधारित होगा और अंक प्रतिशत के रूप में घोषित किए जाएंगे।
JEE Mains Result 2025: 618 केंद्रों पर हुई परीक्षा
जेईई मेन 2025 परीक्षा देश और विदेश में 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए रिजल्ट के साथ ही जेईई मेन कटऑफ भी जारी करेगा। जेईई मेन रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को बीई, बीटेक (पेपर 1) और 30 जनवरी को बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए किया गया। जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट पहले ही जारी कर दी गई है।
यदि उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा जारी जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 के संबंध में कोई प्रश्न हैं, तो वे एनटीए हेल्पडेस्क 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक, पात्रता
एनआईटी दुर्गापुर, आईआईटी खड़गपुर और जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है। इस लेख में एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसके जानकारी साझा की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी