JEE Main 2024 April 8 Shift 2 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 8 एनालिसिस, तीनों सेक्शन में फिजिक्स रही सबसे आसान
Abhay Pratap Singh | April 8, 2024 | 08:12 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 8 अप्रैल शिफ्ट 2 परीक्षा 2024 में गणित सेक्शन में अधिकतर प्रश्न कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित थे।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 8 अप्रैल 2024 शिफ्ट 2 परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा ली है। जेईई मेन सेकेंड शिफ्ट 8 अप्रैल की परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। जेईई मेन शिफ्ट 2 और शिफ्ट 1 पेपर में कठिनाई का स्तर समान बताया गया है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials | 50 Most Asked Questions
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा जारी एनालिसिस में बताया गया कि जेईई मुख्य 8 अप्रैल द्वितीय पाली की परीक्षा में तीनों सेक्शन गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी में फिजिक्स सबसे आसान रही। जबकि गणित सेक्शन लंबा और कठिन था। वहीं, केमिस्ट्री सेक्शन फिजिक्स की अपेक्षा कम आसान थी।
केमिस्ट्री सेक्शन-
रसायन विज्ञान सेक्शन में अधिकतर प्रश्न आसान और कार्बनिक रसायन विज्ञान से कुछ भ्रमित करने वाले प्रश्न पूछे गए थे। अधिकतर प्रश्न सैद्धांतिक प्रकृति के थे। इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, बायोमोलेक्युलस, इक्विलिब्रियम और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री-सम बेसिक प्रिंसिपल एंड टेक्निक जैसे प्रमुख चैप्टर से प्रश्न पूछे गए थे। पेपर में लगभग सभी चैप्टर्स को समान रूप से शामिल किया गया था। पेपर में रसायन विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में एनसीईआरटी की भूमिका महत्वपूर्ण थी।
फिजिक्स सेक्शन-
जेईई मेन 8 अप्रैल सेकेंड शिफ्ट के पेपर में फिजिक्स सबसे आसान रही। पेपर में मुख्य रूप से मैकेनिक्स के प्रश्न पूछे गए थे। यांत्रिकी के अलावा, तरंग, चुंबकत्व, आधुनिक भौतिकी से भी प्रश्न शामिल थे। सुबह की पाली के पेपर की तुलना में द्वितीय पाली में फिजिक्स के प्रश्न आसान थे। फिजिक्स सेक्शन में अधिकतर प्रश्न कक्षा 11वीं के पाठ्यक्रम से पूछे गए थे।
गणित सेक्शन-
छात्रों ने बताया कि शिफ्ट 2 पेपर में गणित सेक्शन लंबा और कठिन था। इस पाली में कैलकुलस चैप्टर से कम प्रश्न पूछे गए थे। वहीं, पेपर में वेक्टर और 3डी से अधिक प्रश्न शामिल थे। शिफ्ट 2 पेपर में मैट्रिक्स एंड डिटर्मिनेंट, द्विघात समीकरण, निर्देशांक ज्यामिति, द्विपद प्रमेय से भी प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नों का स्तर लगभग सुबह की पाली के पेपर के समान था। अधिकतर प्रश्न कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम से पूछे गए थे।
विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी