JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन सेशन 2 आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | April 12, 2025 | 04:28 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार जेईई मेन आंसर की 2025 की मदद से अपने सत्र 2 परीक्षा के अंकों की गणना कर सकते हैं। आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 आंसर की डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जेईई मेन आंसर की 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
एनटीए ने जेईई मेन आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की है। उम्मीदवार जेईई मेन आंसर की 2025 की मदद से अपने सत्र 2 परीक्षा के अंकों की गणना कर सकते हैं। विसंगति के मामले में उम्मीदवार इसके खिलाफ आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
जेईई मेन रिजल्ट आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी किया जाएगा। जेईई मेन 2025 ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद एनटीए जेईई मेन रिजल्ट कटऑफ के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी करेगा।
JEE Main Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन डेट और फीस
एनटीए ने जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 2 दिन का समय दिया है। जो अभ्यर्थी आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 13 अप्रैल 2025 तक जेईई मेन आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं।
जेईई मेन आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को आंसर की में दिए गए प्रश्न आईडी और उत्तर को नोट करना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
JEE Mains 2025 Answer Key: जेईई मेन्स आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन्स प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- पेज पर जेईई मेन 2025 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- जेईई मेन आंसर-की 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- जांच करें यदि विसंगति है तो आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- आपत्ति शुल्क जमा करें पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
एनटीए ने जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 के साथ परीक्षा रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 2 का रिजल्ट 17 अप्रैल, 2025 तक घोषित किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार